जम्मू के प्रमुख पर्यटन स्थल। Jammu Kashmir Travel Guide Hindi – जम्मू में वैष्णो माता का मंदिर ही नहीं बल्कि कई और प्रसिद्ध हिंदू मंदिर भी हैं। इनमें से कई तो 9वीं शताब्दी में निर्मित मंदिर हैं। जम्मू कश्मीर की राजधानी जम्मू है। ये सुंदर राज्य तवी नदी के मुख्य किनारे पर बसा हुआ है। ये जम्मू कश्मीर राज्य का प्रवेश द्वार है। जम्मू अपनी सुन्दरता के कारण पूरे विश्व भर में जाना जाता है। जम्मू की जलवायु बहुत ही शीतल है। इसलिए इसे शीतकालीन जलवायु वाला क्षेत्र भी कहते है। इस क्षेत्र में कई जातियों के लोग निवास करते है
जम्मू के लोगो का जनजीवन आज भी प्राचीन संस्कृतियो पर निर्भर है। यहां अलग अलग भाषाओं और धर्म के लोग रहते है। पहाड़ों पर बना विश्व प्रसिद्द मां वैष्णो देवी का बहुत ही मनभावन मंदिर स्थित है। ये माता का मंदिर पर्यटकों की दृष्टि से बहुत सुंदर स्थल हैं। यहां अन्य भी कई छोटे छोटे सुंदर मंदिर बने हुए है। इसलिए इसे मंदिरों की नगरी भी कहते है। साल में लाखो पर्यटक यहां भ्रमण के लिए आते है।
जम्मू के प्रमुख पर्यटन स्थल। Jammu Kashmir Travel Guide Hindi
जम्मू शहर का निर्माण जम्बुलोचन थे और इन्हे के नाम से ही जम्मू का रखा गया। ये जम्बू के नाम को अव्यवस्थित कर के रखा गया है। जम्मू का पर्यटक दृष्टि के साथ साथ कला , संस्कृति , ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। ये शहर व्यापारिक दृष्टि से भी बहुत उपयोगी क्षेत्र है। यहां के लोगों के लिए पर्वतों का पर्वतारोहण करना यहां का मुख्य ट्रेड माना जाता है। जम्मू से आगे कश्मीर की घाटियों पर अक्सर आतंकी हमले होते रहते है। ओर इसके वाबजूद यहां पर्यटक घूमने आते है।
हमारे भारतीय आर्मी के सिपाही आतंकवादियों के हमलों से इस क्षेत्र की रक्षा के लिए 24 घंटे तेनाद रहते है। वे यहां के लोगों ओर घूमने आए पर्यटकों की रक्षा करते है। जम्मू घूमने का जब मूड करे हम तब जा सकते है। गर्मियों की छुट्टियां का मज़ा हम जम्मू में बहुत अच्छे से ले सकते है। ओर सर्दियों में भी यहां का मौसम बहुत ही सुखद मालूम होता है। चारो तरफ ऊंचे ऊंचे पहाड़ों का नज़ारा देखकर बहुत ही अच्छा महसूस होता है।
Jammu Kashmir Travel Guide Hindi
पहाड़ों पर रूई के समान गिरती हुई ओस की बूंदे पूरे पहाड़ों को सफेद चादर से ढक देती है। ये दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन बरसात के मौसम में जम्मू घूमना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बारिश के मौसम में यहां जाना उचित नहीं है। इस समय जम्मू घूमने-फिरने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे – पहाड़ी इलाका होने के कारण चलने में मुश्किल होती है। भू संकलन जैसी स्थिति भी आ जाती है। बाकी समय मौसम साफ रहता है ।
जम्मू के प्रमुख पर्यटन स्थल| Jammu Kashmir Travel Guide Hindi
भारत में जम्मू कश्मीर उत्तर दिशा में स्थित है। पहाड़ों की वादियों से घिरा जम्मू कश्मीर स्वर्ग से कम नहीं है । इस कुदरत की खूबसूरती पर कुछ सालो से आतंकवाद की नजर भी है। बार बार धमकियों के बावजूद यहां पर्यटकों का उत्साह कम नहीं होता। प्रकृति प्रेमी इस जगह को देखने पूरे साल यहां आते रहते है ।
जम्मू कश्मीर के खूबसूरत दृश्य देश विदेश से आए लाखो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है जम्मू कश्मीर में हजारों पर्यटक स्थल है। जो कि सैलानियों को बहुत पसंद आते है । जम्मू कश्मीर के पर्यटक स्थल तीन भागो में है जम्मू ,कश्मीर और लद्दाख । प्रकृति की इस खूबसरत जगह में बहुत से मनोहर दृश्य बिखेर रखे है ।
Pushkar Tourist Places In Hindi
Raghunath Temple Jammu Kashmir Travel Guide Hindi
जम्मू में अलग अलग प्रकार के कई छोटे – बड़े मंदिरों का निर्वाण हुआ है। यहां का रघुनाथ मंदिर भी बहुत ही सुन्दर और भव्य है। इसकी सुंदरता ही पर्यटकों के आकर्षण का कारण है। इसका निर्माण कार्य शुरू महाराजा गुलाब सिंह ने 1835 में करवाया था। लेकिन किसी कारण वश इसका सम्पूर्ण निर्माण उनके पुत्र महाराजा रणवीर सिंह द्वारा 1860 में करवाया गया था। इस विशालकाय मंदिर की साज सजावट स्वर्ण से की गई है। सोने की बनी पत्तियों की डिजाइन ओर सोने की परतों से बनाया गया है। इस मंदिर में बहुत सुंदर ओर भव्य मूर्तियों की स्थापना की गई है।
Mata Vaishnodevi Temple Jammu Kashmir Travel Guide Hindi

वैष्णो देवी मंदिर जम्मू का विश्व प्रसिद्द मंदिर है। वैष्णोदेवी जाने के लिए तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। साल भर में यहां लाखो श्रद्वालु यहां घूमने आते है। जम्मू से वैष्णोदेवी मंदिर की दूरी 42 किमी है। वैष्णो देवी जाने के लिए 14 किमी की दूरी पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है। या खच्चर के द्वारा चादाई पार की जाती है ।
Shri Amarnath Dham Jammu Kashmir Travel Guide Hindi
श्री अमरनाथ धाम एक ऐसा शिव धाम है जो हिंदू की मान्यता है कि भगवान शिव माँ पार्वती के साथ साक्षात श्री अमरनाथ गुफा में विराजमान रहते हैं। धार्मिक व ऐतिहासिक दृष्टी से बहुत ही महत्वपूर्ण श्री अमरनाथ यात्रा हम सब के लिए बहुत पवित्र और स्वर्ग की प्राप्ति का माध्यम है। इस पावन गुफा में बर्फीली बूंदों से बनने वाला हिम शिवलिंग ऐसा भगवन शिव का चमत्कार है जिसे देखने के लिए हर भक्त उत्साहित रहता है और जो देख लेता है वो धन्य हो जाता है। कश्मीर घाटी में स्थित पावन श्री अमरनाथ गुफा एक प्राकृतिक गुफा है।
Deshnok Karni Mata Mandir In Hindi
जम्मू कश्मीर कैसे पहुंचे How to reach Jammu and Kashmir
वायुमार्ग : अमृतसर, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर तथा लेह से जम्मू के लिए इंडियन एयरलाइंस तथा मोदी लुफ्त की सीधी उड़ानें हैं। हवाई अड्डा पुराने शहर से 7 किमी दूर स्थित है।
रेलमार्ग : देश के सभी प्रमुख शहरों से जम्मू के लिए रेल सेवा उपलब्ध है। कोलकाता, भोपाल, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, पठानकोट, चेन्नई तथा कन्याकुमारी के लिए जम्मू से सीधी रेल सेवाएं हैं।
सड़क मार्ग : राष्ट्रीय राजमार्ग से जम्मू देश के मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ है। जम्मू से अन्य प्रमुख शहरों के लिए प्रत्येक मौसम के लिए अच्छी सड़कें उपलब्ध हैं। जम्मू के लिए सीधी बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
1 thought on “जम्मू के प्रमुख पर्यटन स्थल। Jammu Kashmir Travel Guide Hindi”