भारत का स्विट्जरलैंड कोडाइकनाल की मज़ेदार जानकारी Interesting facts about Kodaikanal India in Hindi

03/03/2024

Interesting facts about Kodaikanal India in Hindi – दोस्तों घूमना-फिरना सभी की पहली पसंद होती  है। स्विट्जरलैंड की हसींन वादियों और खूबसूरत पहाड़ियों में घूमने का सपना होता हैं लेकिनहम मध्यवर्ग लोगों का बजट हमें इजाजत नहीं देता है। दोस्तों हमारे देश म भी बहुत खूबसूरत जगह है। जिसकी हमे जानकारी नहीं होती हे। भारत में ही कोडाइकनाल नाम की एक जगह है। जिसे भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां के सुंदर प्राकृतिक नजारे देश के विदेशी पर्यटकों को भाई अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। तो आइए दोस्तों जानते है।  कोडाइकनाल की खूबसूरती के बारे में

भारत का स्विट्जरलैंड कोडाइकनाल की मज़ेदार जानकारी Interesting facts about Kodaikanal India in Hindi

तमिलनाडु की नीलगिरी पहाड़ियों के बिच बसा है छोटा सा सुंदर मनोहारी नगरी कोडईकनाल। प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण यह पर्वतीय स्थल भारत के दक्षिण छोर तमिलनाडु में स्थित  है।अपनी खूबसूरत प्राकृतिक सौन्दर्य के कारण इसे साउथ भारत का स्विट्जरलैंड भी  कहा जाता है। शहर की भीड़भाड़ और शोर-गुल से परे सांत और हसीन  वादियों में बसा है। ये लगभग  22 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला  यह खूबसूरत जगह है। यह जगह  देश−विदेश से आये पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता  है। प्राकृतिक फूलों से लदी तथा वातावरण को सुगंधित करती इस पहाड़ी की वादियां भीषण गर्मी में सुकून दिलाती हैं।

 

कोडईकनाल समुद्र तल से लगभग 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है । भारत के अन्य हिस्सों की तुलना में यहाँ नया अनुभव होता है । यहां का मौसम लगभग पूरे साल खुशनुमा  और ठंडा रहता है। यहां आ कर पर्यटकों को सकुन की राहत मिलती है। पर्यटकों के लिए यहां  घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर है। बाकि समय  में यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है। पहाडि़यों में बसा ये कोडईकनाल मदुरै से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

ऋषिकेश में घूमने की जगहें

कोडाइकनाल हिल स्टेशन के बारे में पुछे जाने वाले सवाल

कोडाइकनाल हिल स्टेशन कहाँ स्थित है?

कोडाइकनाल, भारत का एक प्राकृतिक और सुंदर हिल स्टेशन है, जिसे इसके प्राकृतिक सौंदर्य के कारण भारत का ‘स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 2,133 मीटर की ऊचाई पर स्थित है और इसे तमिलनाडु के पश्चिमघाट की पलानी पहाड़ियों पर बसा हुआ है। यह शहर कुल 21 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और तमिलनाडु के पश्चिम तट पर स्थित है।

कोडाइकनाल का प्राकृतिक सौंदर्य क्या है?

कोडाइकनाल, भारत का एक रोमांटिक हिल स्टेशन है जिसे अपनी खूबसूरत पहाड़ियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। यहाँ आने वाले हनीमून कपल और टूरिस्ट, सभी को इस स्थान की शांति का अनुभव होता है। यात्री यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांटिक वातावरण का आनंद लेते हैं, प्राकृतिक सौंदर्य के साथ यात्री को एक शानदार और शांतिपूर्ण अनुभव प्रदान करता है।

भारत का स्विट्जरलैंड कोडाइकनाल की मज़ेदार जानकारी Interesting facts about Kodaikanal India in Hindi

भारत का स्विट्जरलैंड कोडाइकनाल की मज़ेदार जानकारी Interesting facts about Kodaikanal India in Hindi
 Interesting facts about Kodaikanal India in Hindi

शहरी भीड़भाड़ और कोलाहल से कोसों दूर लगभग 22 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली सुंदर नगरी कोडईकनाल देश और विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित करती है। 

 बेरिजम झील

बेरिजम झील यह खूबसूरत झील पिकनिक के लिए काफी लोकप्रिय है। प्राकृतिक सुंदरता से भरी  यह झील बहुत खूबसूरत है। ये झील कोडईकनाल बस स्टैंड से 21 किलोमीटर दूर है। इस झील से पेरियाकुलम नगर को पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है। इस झील की खोज ब्रिटिश आर्मी के  द्वारा 1864 ई में किया गया था।

ब्रायंट पार्क

ब्रायंट पार्क बेरियम झील के पूर्व के तरफ स्थित है। ये  20 एकड के विशाल क्षेत्र में फैला है। यह पार्क फूलों और विभिन्‍न पेड-पौधो की  हरियाली के मशहूर है। यहां एक ग्लासहाउस मे विभिन्न किस्म के फूल रखे हुए हैं। मई के महीने में यहां उधान मेला का आयोजन किया जाता है।

क्रोकर्स वॉक से एक दृश्य

लेफ्टिनेंट कोकर के नाम पर इस स्थान का नाम कोकर्स वॉक पड़ा। कोकर ने कोडई का मानचित्र तैयार किया था। यह स्थान झील से एक किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से कोडईकनाल के दक्षिण की ओर तीव्र ढलान है। मैदानों के खूबसूरत नजारे यहां से देखे जा सकते हैं।

कोडईकनाल झील

कोडईकनाल झील मानव निर्मित झील है। यह झील कोडईकनाल में काफी लोकप्रिय है। तारे के सरचना में बनी यह 60 एकड़ के क्षेत्र में फैली विशाल झील है। इसके चारों तरफ की हरियाली यहाँ आये पर्यटकों और फोटोग्राफरो को बहुत लुभाती है। इस झील का बोट क्लब के द्वारा रोमांचक रेसिंग ट्रिप का आयोजन भी होता है।

कुरिन्जी अंदावर मंदिर

कुरिन्जी अंदावर मंदिर का यह प्राचीन मंदिर है।  भगवान मुरूगन को समर्पित है। कोडईकनाल झील से 3 किलोमीटर की दूर यह मंदिर स्थित है। तमिल साहित्य में कुरिन्जी का अर्थ पहाड़ी भू-भाग होता है। और अंदावर का अर्थ होता है ईश्वर। भगवान मुरूगन को पहाड़ों का देवता माना जाता है। इस मंदिर के उत्तर में  पलानी की पहाड़ियों काखूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

Exit mobile version