गंगटोक के पर्यटक स्थल - Gangtok Tourist Places In Hindi - Tourword

गंगटोक के पर्यटक स्थल – Gangtok Tourist Places In Hindi

By tourword

Updated On:

Follow Us
गंगटोक के पर्यटक स्थल - Gangtok Tourist Places In Hindi

Gangtok Tourist Places in hindi दोस्तों गंगटोक शहर सिक्किम राज्य में सबसे बड़ा और खूबसूरत शहर है। ये शहर पूर्वी हिमालय रेंज में शिवालिक पहाड़ियों में स्थित हैं। ये समुंदर तल से 1437 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सिक्किम आने वाले पर्यटकों के लिए गंगटोक एक प्रमुख आकर्षण का केंद है। एनचेय मठ के कारण गंगटोक शहर प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में लोकप्रिय है।

आज के समय गंगटोक  महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। ये देश विदेश से आये सेलानियो की पहली पसंद है। गंगटोक सिक्किम राज्य की राजधानी के साथ ये सिक्किम राज्य का सब से बड़ा शहर है । ये हिमालय के किनारे बसा होने के कारण यहाँ मोसम हमेशा सुहाना और मनोहरम रहता है । गंगटोक के टॉप पर्यटन स्थल होने के कारण  हर गली मोहले में आप को अच्छी होटल आसानी से मिल जएगी।

गंगटोक के पर्यटक स्थल -Gangtok Tourist Places In Hindi

सिक्किम घुमाने का सही समय अक्टूम्बर से मार्च ,मई तक होता है । बंगाल की कड़ी पास होने की वजह से यहाँ मानसून जल्दी आ जाता है । इस कारण पहाडियों में फिसलन शुरू हो जाती है। मगर बारिश के मोसम में यहाँ की वादियों की हरियाली पर्यटकों का मन मोह लेती है। और हर जगह छोटे बड़े लहराते झरने आप को देखने को मिल जायेगे । ये दर्शय पर्यटकों बहुत ही प्यारा और सकून दायक लगता है

गंगटोक का इतिहास और भूगोल

सिक्किम राज्य क्र गंगटोक लोकप्रिय शहरों में से मुख्य है। इस शहर के इतिहास के रिकॉर्ड अनुसार सन 1716 गंगटोक के अस्तित्व के बारे में जिक्र होता है। इस सन में हर्मिटिक मठ का निर्माण हुआ था। और इस के बाद प्रसिद्ध एंचेय मठ का निर्माण हुआ । सन 1894 में गंगटोक को सिक्किम की राजधानी घोषित किया गया । गंगटोक सिक्किम की राजधानी बन जाने के बाद इसका महत्व बाद गया । गंगटोक को कुछ प्राक्रतिक आपदायें और भूस्खलन भी झेलने पड़े है । सबसे बड़ा नुकसान सन 1977 में हुआ था। जिसमे काफी जान माल की हनी हुई थी ।

गंगटोक शहर 27.33 ° उत्‍तर 88.62 ° पूर्व पर बसा है। गंगटोक के पूर्व में रोरो चू झरना बहता है और पश्चिम की ओर रानी खोला झरने बहता हैं। इनकी धारायें दक्षिण में बहती रानीपुल नदी में मिलती हैं । गंगटोक में, ढलानें भूस्खलन के प्रति संवेदनशील हैं। दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट कंचनजंगा गंगटोक के पश्चिमी ओर स्थित है। प्राकृतिक नदियों और मानवनिर्मित झरनों में जल प्रवाह भुस्‍खलन के खतरे को बढ़ाते देती हैं। गंगटोक शहर सर्दियों में यहां बहुत ठंड होती है मॉनसून और सर्दियों में मौसम में यहाँ कोहरा छाया रहता है।

गंगटोक के त्‍योहार और जनसंख्या

गंगटोक में प्रचलित संस्कृति बहुत ही खूबसूरत है। यहाँ लोकप्रिय त्‍योहार दीवाली, दशहरा, होली और क्रिसमस बड़ी ही उत्साह और जोश से मानते है । इन त्‍योहारो के अलावा यहाँ विभिन्न स्थानीय त्योहार भी मनाये जाते है। गंगटोक में माघ संक्रान्ति और रामनवमी भी दो महत्वपूर्ण नेपाली और हिन्दू त्‍योहार हैं, जो बहुत ही धूम धाम से मनाये जाते हैं। यहाँ कुछ गंगटोक में लोग दलाई लामा का जन्मदिन द्रुपका तेशी, छोटरुल ड्यूचेन, बुद्ध जयंती, लूसोंग, सागा दावा, लबाब ड्यूचेन भी मनाते हैं ।

गंगटोक की जनसंख्या संबंधी जनगणना 2011 में हुई थी । जिसके अनुसार गंगटोक की जनसंख्या 53% पुरुष और 47% महिला को मिलाकर 98,658 थी। भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान नास्तिक भारतीय नेपाली गंगटोक में जाकर बस गये और यह वे लोग हैं, जो शहर में बहुसंख्‍यक हैं।

बेस्ट हिंदी शायरी कलेक्शन click here

गंगटोक के टॉप पर्यटन स्थल-Top Gangtok Tourist Places in Hindi

गंगटोक के टॉप पर्यटन स्थल-Top Gangtok Tourist Places in Hindi
Top Gangtok Tourist Places in Hindi

सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही प्यारा और खुबसूरत शहर है । गंगटोक में देखने और घुमने लायेक दिलचस्‍प पर्यटक स्थान हैं। जेसे एमजी रोड, नाथुला पास , हनुमान टोक, सोमगो झील, रुमटेक मठ, ड्रल चोर्टन, गणेश टोक, सफेद दीवार, रिज गार्डन, हिमालय चिड़ियाघर पार्क और लाल बाज़ार और रुमटेक मठ पर्मुख है ।

MG Road, Gangtok Tourist Places in Hindi

गंगटोक में एमजी रोड मुख्य और बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है । ये साल भर पर्यटकों की भीड़ को अपनी ओर आकर्षित करत है। इस लिए ये मार्ग हर समय सेलानियो से भरी रहती है। इतनी भीड़ होने के बाद यहाँ सफाई का बहुत ही ख्याल रखा जाता है ,ये कूड़ा मुक्त लेन है। एमजी रोड में कूड़ा फेलाना और कोई भी वाहन लाने की अनुमति नहीं है।

इस लेन में बहुत सारे आकर्षण हैं। इस आकर्षक लेन के दोनों ओर दिलचस्प दुकानों की पंक्तियों में खरीदारी करने के लिए यह एक उत्तम जगह है। इस रोड पे टाइटैनिक नाम से पार्क है। जहां पर्यटकआराम से बेठ कर बात कर सकते है। आराम करते हुए संगीत सुन सकते है। यहाँ पर्यटकों को आनदं अनुभव होता है।

Nathula pass Gangtok Tourist Places in Hindi

नाथुला पास अंतर्राष्ट्रीय भारत-चीन सीमा का बोडर है। भारत के राज्य सिक्किम की राजधानी गंगटोक शहर से लगभग 55 किलोमीटर है इस दर्रा को देखने केवल भारतीय नागरिक ही यहाँ जा सकते हैं। और इसके लिए भी उन्हें गंगटोक प्रशासन से परमिट (पास) बनवाना होता है। जो भारतीय नागरिक को आसानी मिल जाता है । नाथुला पास भारत-चीन की सीमा है नाथुला पास हम भारत व् चीन के सैनिको को एक साथ सीमा पर देख सकते है इस जगह विदेशी पर्यटकों को अनुमति नही दी जाती है

क्‍या आप जानते हैं उत्तराखंड की इस खूबसूरत घाटी के रोचक तथ्‍य Valley of Flowers

Hanuman Tok Gangtok Tourist Places in Hindi

Hanuman Tok Gangtok Tourist Places in Hindi
Hanuman Tok Gangtok Tourist Places in Hindi

हनुमान टोक गंगटोक का एकप्राचीन और बहुत प्रसिद्ध हनुमान का मंदिर है। हनुमान टोक मंदिर की देखभाल भारतीय सेना करती है। ये मंदिर दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची चोटी कंचनजंगा पर स्थित है। 7,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण इस मंदिर को पूजा के लिए पवित्र और सब से सांत मन्दिर माना जाता है।

हनुमान टोक के लिए आप अपने निजी वाहन लेके जा सकते है और इस रस्ते पर आने वाले पर्यटक इस जगह की सुंदरता का भरपूर मज़ा ले सकते हो। हनुमान टोक से सनराइज का नजारा देखता चाहते हैं तो आप सुबह जल्दी यहां पहुंना होता हैं। यहाँ सूर्योदय बेहद ख़ास होता है। जो देखने के बाद आपको एक अलग आन्नद का अनिभव होगा। हनुमान टोक की शांति आपके मन को बेहद आकर्षित करती है।

सोमगो झील-Lake of samba Gangtok Tourist Places in Hindi

सोमगो झील गंगटोक से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह झील चारों ओर से सफ़ेद बर्फीली चादर से पहाडियों से बिच स्थित है। अप्रैल मई महीने के दौरान इस झील का पानी पूरी तरह बर्फ बन जाता है। सोमगो झील की गहराई 50 फिट क करीब है और एक किलोमीटर लम्बी है। सर्दियों के समय इस झील पर देश विदेशे ए पक्षीओ का डेरा रहता हैं। इस कारणये झील पर्यटकों और फोतुग्राफ्रर की पहली पसंद है।

रुमटेक मठ-Rumtek monastery Gangtok Tourist Places in Hindi

अगर आप गंगटोक का घुमने आये और रुमटेक मठ ना जाये तो आप बहुत कुछ मिस कर दोगे । गंगटोक से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रुमटेक मठ 300 वर्ष पुराना है। रुमटेक मठ सिक्किम का सबसे पुराना मठ है। सन 1960 के दौरान इस मठ का पुन निर्माण किया गया था। इस मठ के परिसर में एक विद्यालय व ध्‍यान साधना स्थल भी स्थित है। इस मठ में बहुमूल्‍य थंगा पेंटिग , बौद्ध धर्म के कग्‍यूपा संप्रदाय से संबंधित वस्तु व जानकारिय सुरक्षित रखी गयी है।

Gangtok Tourist Places in Hindi

गंगटोक घूमने जाने का सही समय

गंगटोक घूमने के हिसाब से बहुत ही अच्छा टुरिस्ट स्थल है, इस लिए आप यहाँ साल के किसी समय आप आ सकते है। गंगटोक घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय समय मानसून का मौसम का होता है। इस दौरान बहुत ही सुहावना और ठंडा होता है। इस मौसम में हरे-भरे पहाड़, साफ आसमान, और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया जा सकता है।

भारत  के पर्यटक स्थल

हिमाचल प्रदेश पर्यटन स्थल

राजस्थान के पर्यटन स्थल

पुष्कर के घूमने की प्रमुख जगह 

सिटी पैलेस जयपुर का इतिहास

गंगटोक कसे पहुचे

गंगटोक, सिक्किम की राजधानी है, और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। गंगटोक तक पहुँचने के कई तरीके हैं:

गंगटोक हवाई मार्ग से कैसे जाये

गंगटोक का नजदीकी सिलीगुड़ी में बागडोगरा एयरपोर्ट है। ये एयरपोर्ट सिलीगुड़ी सिटी 16 किलोमीटर दूर है। और बागडोगरा एयरपोर्ट से भारत के हर बड़े शहर के लिए फ्लाइट मिल जाती है। बागडोगरा एयरपोर्ट से गंगटोक के लिए टैक्सी या बस आसानी से मिल होती है। ओर लगभग 30 मिनट  का समय लगता है।

गंगटोक रेल मार्ग से कैसे जाये

गंगटोक का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) है, जो गंगटोक से लगभग 148 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। NJP रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, आदि से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। न्यू जलपाईगुड़ी से गंगटोक के लिए टैक्सी या बस आसानी से मिल होती है। इस यात्रा में लगभग 4-5 घंटे का समय लगता है।

गंगटोक सड़क मार्ग से कैसे जाये

गंगटोक तक सड़क मार्ग से भी आसानी से पहुँचा जा सकता है। सिक्किम और पश्चिम बंगाल के प्रमुख शहरों से गंगटोक के लिए नियमित बस सेवाएं चलती हैं। आप सिलिगुड़ी, कालिम्पोंग, और दार्जिलिंग से गंगटोक के लिए सीधी बस या टैक्सी ले सकते हैं।

Sikkim travel guide in Hindi

दोस्तों हम आशा करते हैं की इस आर्टिकल से आपको Gangtok Tourist Places की पूरी जानकारी मिल गयी होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Gangtok Tourist Places की जानकारी हो सके।

tourword

My Name is Sunil Saini and I live in Jaipur. I am very Fond of Traveling And Seeing New Places. That's why I Started Blogging in 2018

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now