दिवाली 2024 – दीवाली भारत ही नहीं पूरी दुनिया का एक प्रमुख और लोकप्रिय त्यौहार है, जिसे दीपावली “प्रकाश का त्यौहार” कहा जाता है। दीवाली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह ऐसा त्योहार है, जो पूरी दुनिया मे खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाता है, सभी को पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है।
दीवाली मुख्य रूप से हिंदू त्योहार है, लेकिन दुनिया भर मे हिन्दू, जैन,सिख और बौद्ध धर्म में बड़ी धु, धाम से मानते है। इस दिन सभी दिवाली की सुभकामनाए देते है, एक दूसरे को मिठाई खिलाते है, ओर घरों मे रोशनी करने का विशेष महत्व है। दीवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, जो परिवार को साथ लाने, अपनो के प्रति प्रेम और सद्भावना बढ़ाने वाला त्योहार है।
जाने धनतरेस, दीवाली, भाईदूज की तारीख
दिवाली पूरे 5 दिन का त्योहार है, जो दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस से इस त्योहार का शुभारम्भ होता है, दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज तक मनाया जाता है। दिवाली 2024 मे कब मनाई जाएगी, इसको लेकर हम आपके साथ चर्चा कर रहे है। दीवाली का त्योहार 2024 मे 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस आर्टिकल में दिवाली 2024 की जानकारी शेयर कर रहे हैं कि दिवाली 2024 मे किस तारीख को है। 2024 मे धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली,गोवर्धन पूजा,भाई दूज कब है।
Diwali 2024 time
दिवाली 2024 के पांच दिनों का टाइम टेबल | तारीख |
धनतेरस | 29 अक्टूबर 2024 |
छोटी दिवाली | 30 अक्टूबर 2024 |
दिवाली | 31 अक्टूबर 2024 |
गोवर्धन पूजा | 2 नवंबर 2024 |
भाई दूज | 3 नवंबर 2024 |
दिवाली 2024 के 5 दिन
दीपावली का त्यौहार पांच दिनों तक मनाया जाता है, जिनके अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व हैं:
- धनतेरस: यह पहला दिन होता है, जब लोग सोने, चांदी और नए बर्तनों की खरीदारी करते हैं।
- नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली): इस दिन नरकासुर के वध का उत्सव मनाया जाता है।
- दीपावली: मुख्य दिन, जब लक्ष्मी पूजा की जाती है और घरों को दीपों से सजाया जाता है।
- गोवर्धन पूजा: इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा होती है, जो भगवान कृष्ण से जुड़ी है।
- भाई दूज: यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है।
दिवाली 2024 की धनतेरस कब है
इस साल 2024 मे धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। धनतेरस के इस पर्व पर धन के देवता कुबेरजी के साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा की जाती है। धनतेरस से दिवाली इस त्योहार की शुरुआत होती है, और धनतेरस का त्यौहार दिवाली से ठीक दो दिन पहले मनाया जाता है।
इस दिन धन और समृद्धि के देवता भगवान धन्वंतरि और माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन बाजार सजाते है, क्यूकी धनतेरस के दिन लोग जमकर खरीदारी करते है। धनतेरस के दिन लोग सोना चांदी के आभूषण, बर्तन, कार ,बाइक और अन्य कीमती वस्तुएं खरीदते हैं, जिसे शुभ माना जाता है।
छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी कब है
इस बार छोटी दिवाली 2024 मे इस बार 30 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष मे चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा राक्षस नरकासुर के वध की याद में मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, छोटी दिवाली, दीपावली के एक दिन पहले मनाई जाती है।
दिवाली 2024 मे कब है
इस साल दिवाली 2024 मै 31 अक्टूबर दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर साल दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है,और इस दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। दिवाली से पहले घरों की साफ-सफाई की जाती है। घरों को दीयों, मोमबत्तियों, और रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया जाता है। दरवाजे और आंगन में रंगोली बनाई जाती है। ओर इस दिन सभी एक दूसरे को दिवाली की सुभकामनाए देते है।
दिवाली 2024 की गोवर्द्धन पूजा कब है
गोवर्धन पूजा, जिसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण उसत्व है, जो दीवाली के अगले दिन मनाया जाता है। इस साल 2024 मै गोवर्द्धन पूजा 2 नवंबर की जाएगी। गोवर्धन पूजा के दिन, लोग अपने घरों और मंदिरों में गोबर और मिट्टी से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाते हैं और उसकी पूजा करते हैं। इस पर्व पर गायों और बछड़ों को हरा चारा ओर पकवान खिलाए जाते हैं।
पौराणिक कथाओ के अनुसार भगवान कृष्ण ने, द्वापर युग में गोवर्द्धन पर्वत को अपनी एक उंगली पर उठाया था। भीषण वर्षा मे गोवर्द्धन पर्वत को उठाकर सभी मथुरावासियों को की रक्षा की थी। तब से इस पर्व को गोवर्द्धन पूजा के रूप में हर साल मनाते हैं। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है।
दिवाली 2024 की भाईदूज कब है
इस साल 2024 मै भाई दूज 3 नवंबर को मनाई जाएगी। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास के शक्ल पक्ष की द्वितीया को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह दिवाली के इस महाउत्सव का आखिरी दिन होता है। भाई दूज भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है।
यह पर्व दीवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है, और इसे विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे कि भैया दूज, भ्रातृ द्वितीया, और यम द्वितीया। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूजा करती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं।
दिवाली 2024 के 10 बेहतरीन शुभ संदेश

आपके घर में लक्ष्मी गणेश का वास हो,
जीवन से अंधेरा दूर हो,
हर खुशी आपके द्वार पर दस्तक दे,
और आपकी जिंदगी में खुशियों की महफिल सज जाए।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
हंसते-मुस्कुराते दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
दुख-दर्द अपने भूलकर सबको गले लगाना,
और प्यार से ये दिवाली मनाना।
हैप्पी दिवाली।
आपका जीवन दिवाली के दीपों की तरह चमकता रहे।
दिवाली का यह त्यौहार आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आए।
दीप जलते रहे, खुशियां खिलती रहे।
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
रंगोली और दीयों से सजे घरों में,
भगवान राम के आगमन की खुशी छा जाए,
और आपके जीवन में सुख,
समृद्धि और खुशहाली की बहार आए।
दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं!
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार,
जीवन में आएं खुशियां अपार,
शुभकामना करो हमारी ये स्वीकार।
दिवाली 2024 के बेहतरीन शुभ संदेश
सोने और चांदी की बरसात निराली हो,
घर का कोई कोना दौलत से न खाली हो,
सेहत भी रहे अच्छी आपके चेहरे पर लाली हो,
हंसते रहें आप और आसपास हमेशा खुशहाली हो।
माँ लक्ष्मी की कृपा से,
जीवन में सुख और समृद्धि का वास हो।
घर में खुशियाँ छा जाए।
दिवाली के दीप आपके जीवन को रोशन करें।
और देवी लक्ष्मी की कृपा से,
आप का ओर आपके परिवार हर दिन खास हो।
आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों। शुभ दीपावली
दीयों की रोशनी से चमके आपका संसार,
लक्ष्मी गणेश का आपके घर में हो सदा वास,
खुशियों की बहार हर दिन आपके द्वार आए,
और हर पल आपका जीवन आनंद से भर जाए।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
दिवाली 2024 के बेहतरीन शुभ संदेश
दिवाली की ज्योति आपके जीवन को रोशन करे।
माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके ऊपर बरस जाए।
आपके घर में खुशियाँ और समृद्धि का वास हो।
आपको खुशिया इतनी मिले की आप दुख के लिए तरस जाये।
शुभ दीपावली
सजी रंगोली और जलते दीयों के साथ,
आपके घर में खुशियों की हो बरसात,
भगवान राम का आशीर्वाद आपके साथ रहे,
और आपका जीवन सदा सुखमय रहे।
दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं!
दिवाली के महत्वपूर्ण तथ्य
- यह त्यौहार पांच दिनों तक मनाया जाता है।
- दीवाली का सबसे महत्वपूर्ण दिन अमावस्या को होता है।
- इस दिन माँ लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है।
- दीवाली को अयोध्या में श्रीराम के आगमन के रूप में मनाया जाता है।
- दीवाली भारत के अलावा नेपाल, मलेशिया और सिंगापुर में भी धूमधाम से मनाई जाती है।
- दीवाली के दिन घरों की साफ-सफाई और सजावट का विशेष महत्व होता है।
- दीवाली से पहले लोग अपने घरों और व्यवसायों की सफाई करते हैं।
- दीप जलाना इस त्यौहार का प्रमुख हिस्सा है।
- लोग इस दिन पारंपरिक भोजन और मिठाइयाँ बनाते हैं।
- दीवाली के दिन जुआ खेलना शुभ माना जाता है।
- इस दिन लोग अपने पुराने झगड़ों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगते हैं।
- दीवाली का त्यौहार अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।