Darjeeling Tourist Places: दार्जिलिंग घूमने की जगह 6 खूबसूरत पर्यटन स्थल - Tourword

Darjeeling Tourist Places: दार्जिलिंग घूमने की जगह 6 खूबसूरत पर्यटन स्थल

By tourword

Published On:

Follow Us
darjeeling-tourist-places-or-ghumane-ki-jagah

Darjeeling Tourist Places – दार्जिलिंग में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं, जो देश-विदेश के पर्यटकों मे काफी लोकप्रिये हैं। दार्जिलिंग, जो पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख हिल स्टेशन है, ओर दार्जिलिंग भारत के सबसे खूबसूरत  पर्यटन स्थलों मे से एक है । जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, चाय के बागान, और दार्जिलिंग खूबसूरत टुरिस्ट प्लेस के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान न केवल अपने ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है, बल्कि यह प्रकृति प्रेमियों, इतिहासकारों, और साहसिक यात्रियों के लिए भी एक आदर्श स्थान है। हिमालय की गोद में स्थित यह शहर अपनी सुंदरता और आकर्षण के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

Darjeeling Tourist Places Or Ghumane Ki Jagah

दार्जिलिंग के पर्यटक स्थल की सुंदरता का बखान हम जितना करे उतना कम ही लगता है। यहां बहुत ही सुन्दर दिल छू लेने वाले नज़ारे हम देख सकते है। यहां की शुद्ध हवा हसीन वादियों को छू कर हम तक आती है। दार्जिलिंग बर्फीली पहाड़िया ,और रंग बिरंगी फूलों की क्यारियां दिल को सकून देती है । पहाड़ी से गिरते हुये झरने के खूबसूरत नज़ारे, और यहां की स्वर्ग के सामान प्राकतिक सुंदरता हमारे हृदय में बस जाती है।

दार्जिलिंग का इतिहास History of Darjeeling  In Hindi

दार्जिलिंग पर पहले सिक्किम के राजाओं का शासन था। बाद में, 19वीं शताब्दी में, ब्रिटिश साम्राज्य ने इसे अपने नियंत्रण में लिया और इसे एक हिल स्टेशन पर्यटन के रूप में विकसित किया। ब्रिटिश राज में यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य के कारण अंग्रेजों के बीच बेहद लोकप्रिय था। ब्रिटिशों ने यहाँ की चाय के बागानों को विकसित किया, जो आज दार्जिलिंग चाय की पहचान पूरे विश्व में है।

दार्जिलिंग का राजनीतिक इतिहास भी खास है। इसे शुरू में सिक्किम, नेपाल और भूटान के राजाओं द्वारा नियंत्रित किया गया था, लेकिन बाद में अंग्रेजों ने इसे 1835 में सिक्किम के राजा से लीज पर लिया। यहाँ की उपजाऊ भूमि और चाय के बागानों ने इसे व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया। 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, यह स्थान पश्चिम बंगाल का हिस्सा बना, और अब यह भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

दार्जिलिंग कहां स्थित है? Where is Darjeeling Located?

दार्जिलिंग भारत के पूर्वी भाग में, पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तरी हिस्से में स्थित है। यह हिमालय की तलहटी में स्थित है, और नेपाल, भूटान, और सिक्किम की सीमाओं के करीब है। यह स्थान सिलिगुड़ी से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर है और दार्जिलिंग के पास कई प्रमुख नदियां बहती हैं, जैसे तेजस्विनी और रांगा नदियां।

दार्जिलिंग मे घूमने की जगह -Darjeeling Tourist Place in hindi

दार्जिलिंग हिमालय की गोद में बसा खूबसूरत शहर है, जहां कंचनजंगा पर्वत की बर्फीली चोटियों का दृश्य हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। दार्जिलिंग में घूमने लायक बहुत सारे खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो दार्जिलिंग को खास पर्यटक स्थल बनाते है जैसे – टाइगर हिल, बतासिया लूप,विक्टोरिया झरना, सेनथल झील, रॉक गार्डन, हिमालय पर्वतारोहण, चाय के बागान, आदि है। इन सभी स्थलों को देखने का मौका हमे दार्जिलिंग में ही मिलता है।

Rann of Kutch : दुनिया का सबसे बड़ा नमक का खूबसूरत रेगिस्तान

Tiger Hill Darjeeling Tourist Places In Hindi

Tiger Hill Darjeeling Tourist Places In Hindi 
Tiger Hill Darjeeling Tourist Places In Hindi

टाइगर हिल दर्जिलिंग के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यह एक बहुत ही मनोरम स्थल है। टाइगर हिल पर खड़े होकर हम सम्पूर्ण दार्जिलिंग का बहुत ही सुन्दर व्यू यहां से देख सकते है। ये दृश्य मन को शांति पहुंचता है।यहां से सूर्योदय का नज़ारा बेहद दिलकश और सुन्दर लगता है। सूर्य की किरणे जब नीले आसमान में फैलती है ये नज़ारा बहुत ही अद्धभूत लगता है।

दार्जिलिंग का टाइगर हिल सूर्योदय देखने के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह स्थान 8,482 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, यहा से कंचनजंगा और एवरेस्ट की चोटियों को साफ देखा जा सकता है। सूर्योदय के समय, जब सूरज की पहली किरण कंचनजंगा की बर्फीली चोटियों पर पड़ती है, तो दृश्य बेहद अद्वितीय ओर मनोहराम होता है।

Bastard loop Darjeeling Tourist Places In Hindi

बतासिया लूप शहिद सैनिकों का संग्रालए है, आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनाया गया था। यहां से खड़े होकर खूबसूरत कंचनजंगा पर्वत श्रृंखला को भी देखा जा सकता है, जो कि बहुत ही ऊंची है। यह स्थान दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के टॉय ट्रेन का एक हिस्सा है, जहां से पूरे शहर का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। बटासिया लूप से कंचनजंगा की पर्वत श्रृंखला और आसपास के सुंदर दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है।

जाने स्वर्ण मंदिर का इतिहास वास्तुकला ओर 7 रोचक तथ्य

Darjeeling Tourist Places Or Ghumane Ki Jagah

Victoria Waterfall Darjeeling Tourist Places In Hindi

विक्टोरिया वॉटरफॉल दार्जिलिंग का सबसे सुंदर और शानदार पर्यटक स्थलों में से एक है। विक्टोरिया झरना दार्जिलिंग का सबसे ऊंचा झरना है, जो लगभग 90 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। यह झरना अपनी भव्यता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। इतनी ऊंचाई से गिरते विक्टोरिया झरना के नज़ारे सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। और पर्यटक यहां की सुंदरता व खूबसूरती में खो जाते है।

रॉक गार्डन

Rock Garden Darjeeling Tourist Places In Hindi

दार्जिलिंग में बहुत सारे टुरिस्ट प्लेस ओर देखने लायक कई जगह हैं। दार्जिलिंग का रॉक गार्डन सैर-सपाटे ओर पिकनिक के लिए एक बेहतरीन जगह है। दार्जिलिंग शहर से सिर्फ़ 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित। यह एक रंग बिरंगे खिले हुए फूलों से भरा एक बगीचा भी है। दूसरी तरफ पहाड़ी सें बहते झरने से बहती धारा का सुंदर द्रश्य बहुत लुभावना होता है। रॉक गार्डन दार्जिलिंग में सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। पर्यटक अक्सर प्रकृति के शानदार नज़ारे को पाने के साथ-साथ शांति में कुछ बेहतरीन समय बिताने के लिए यहाँ आते हैं।

Senthal Lake Darjeeling Tourist Places In Hindi

समुद्र तल से लगभग 2500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झील पहाड़ी परिवेश का शानदार दृश्य प्रस्तुत करती है। यह लंबी, संकरी झील एक पहाड़ी जलधारा द्वारा पोषित होती है। दार्जिलिंग में पर्यटक स्थलों में से सेनथल झील भी प्रमुख है। इसकी सुंदरता दिल को सुकून पहुंचती है। यहां के खूबसूरत नज़ारों को देखकर पर्यटक बहुत खुश होते है ओर वे यहां की सुंदरता की प्रशंसा करते है। इसलिए यहां बहुत से लोग इस जगह पर पिकनिक मनाने आते हैं। ओर देश विदेश से भी लोग यहां घूमने आते है।

चाय के बागान दार्जिलिंग Tea Gardens Darjeeling Tourist Place

चाय के बागान दार्जिलिंग Tea Gardens Darjeeling Tourist Place
Tea Gardens Darjeeling Tourist Place

दार्जिलिंग के चाय बागानों का दौरा करना एक अद्भुत अनुभव है। हरे-भरे चाय के खेतों में घूमते हुए आप यहां की शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद का अनुभव होता हैं। चाय के बागान पहाड़ियों की ढलानों पर फैले होते हैं, पर्यटकों को ताजगी भरी दार्जिलिंग चाय के बागान मे घूमने मनमोहन द्रश्य दिखाई देता है।

हिमालयन जूलॉजिकल पार्क Darjeeling Tourist Place

द्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान दार्जिलिंग का चिड़ियाघर है, भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दार्जिलिंग शहर में 67.56 एकड़ में फैला है । यह चिड़ियाघर 7,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और भारत में सबसे बड़ा ऊंचाई वाला चिड़ियाघर है। यह पार्क 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और इसमें हिमालयी जीव-जंतुओं को देखने का मोका मिलता है। यह पार्क दुर्लभ लाल पांडा, हिमालयी भालू और बर्फीले तेंदुए जैसे पशुओं के लिए प्रसिद्ध हैं। इस चिड़ियाघर देखने हर साल लाखों पर्यटक देखने आते है।

दार्जिलिंग जाने का सही समय Best Time to Visit Darjeeling

दार्जिलिंग जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से दिसंबर के बीच होता है। मार्च से जून के महीने वसंत और गर्मियों का मौसम होता है, इस समय आप यहां की हरियाली और फूलों की विविधता का आनंद ले सकते हैं। सितंबर से दिसंबर का समय भी घूमने के लिए आदर्श है,जब मानसून समाप्त हो जाता है और वातावरण साफ और ताजगी भरा होता है। इस समय कंचनजंगा की बर्फीली चोटियों का स्पष्ट दृश्य देखने को मिलता है।

दार्जलिंग कैसे पहुंचें

दार्जलिंग एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के कारण यहां पहुंचना कोई मुश्किल काम नहीं है। ये हवाई, रेलमार्ग और सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है |

हवाई मार्ग: दार्जलिंग देश के अनके स्‍थानों से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है. बागदोगरा (सिलीगुड़ी) यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है, जो कि यहां से 90 किलोमीटर की दूरी पर है | यहां से दार्जलिंग करीब 2 घण्‍टे में पहुंचा जा सकता है |

रेलमार्ग: दार्जलिंग पहुंचने की लिये सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन न्यू जलपाइगुड़ी है | यहाँ से कुर्सियांग, रोहिणी होते हुये दार्जलिंग लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है,

सड़क मार्ग: दार्जलिंग सिलीगुड़ी से सड़क मार्ग NH 55 द्वारा और गंगटोक से NH 35A से जुड़ा हुआ है | दार्जलिंग सड़क मार्ग से सिलीगुड़ी 3 घण्‍टे की दूरी पर स्थित है | कोलकाता से सिलीगुड़ी के लिए सरकारी और निजी बसें चलती है।

Sikkim travel guide in Hindi

दोस्तों हम आशा करते हैं की इस आर्टिकल से आपको Darjeeling Tourist Places की जानकारीमिल गयी होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि वो भी Darjeeling Tourist Places की जानकारी हो सके।

tourword

My Name is Sunil Saini and I live in Jaipur. I am very Fond of Traveling And Seeing New Places. That's why I Started Blogging in 2018

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now