Shillong Tourist Place शिलांग मे घूमने की ये 10 खूबसूरत जगह

Shillong Tourist Place शिलांग मे घूमने की ये 10 खूबसूरत जगह

By tourword

Published On:

Follow Us
10-beautiful-places-to-visit-in-shillong-in-hindi

Shillong Tourist Place – शिलोंग भारत के राज्य मेघालय की राजधानी है। ओर  मेघालय का प्रमुख पर्यटक स्थल है। शिलोंग के दर्शनीय स्थल बहुत ही मनमोहक है। मानो प्रकति ने अपनी सुन्दरता शिलोंग को उपहार में दे दी हो। ब्रम्पुत्र और सुरमा घटिया से घिरा शिलोंग अपने दामन में प्राकृतिक अनूठी सुन्दरता समेटे हुए है। पहाड़ों पर छाई हरियाली, खूबसूरत घाटियाँ, लहराती हुई नदियाँ और झरने पर्यटकों का मन मोह लेते है। प्रकति की सुन्दरता के साथ शिलोंग प्राचीन इमारतो के लिए भी जाना जाता है । शिलोग एक छोटासा सुन्दर शहर है। जिसको आप पदेल चल कर भी देख सकते है। लकिन शिलोग के आस पास के पर्यटक स्थलों को दखने के लिए समय निकलना पड़ता है।

शिलोंग का इतिहास

शिलॉन्ग का इतिहास सदियों पुराना है। यह क्षेत्र खासी, जयंतिया और गारो जनजातियों का निवास रहा है। शिलॉन्ग नाम यहा की खासी जनजाति के देवता ‘वू लेई शिलॉन्ग‘ के नाम पर इस स्थान का नाम रखा गया। ब्रिटिश शासन के दौरान 1864 में असम की राजधानी हुआ करता था। लेकिन सन 1972 में मेघालय अलग राज्य का दर्जा मिला। जिसकी राजधानी शिलोंग को बनाया गया। ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहाँ का मौसम साल भर सुहाना रहता है। मानसून में जब बारिश होती है। खुबसूरत वादियों में बसा ये छोटा सा शहर शिलोग के झरने बडे खूबसूरत नजर आते है। शिलोंग पर्यटन स्थल पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। शिलोंग को भारत का स्कॉटलैण्ड भी कहा जाता है।

शिलॉन्ग कहां स्थित है?

शिलॉन्ग पूर्वोत्तर भारत में स्थित है और मेघालय राज्य की राजधानी है। यह शहर खूबसूरत पहाड़ियों में स्थित है, जहा से समुद्र तल से इसकी ऊँचाई लगभग 1,525 मीटर है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ियों का वातावरण शिलॉन्ग को लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाता है। शिलॉन्ग गुवाहाटी से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और यह पश्चिम बंगाल, असम और अन्य पड़ोसी राज्यों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है।

शिलॉन्ग का महत्व

शिलॉन्ग न केवल एक प्राकृतिक खूबसूरत टुरिस्ट प्लेस है, बल्कि यह मेघालय राज्य की सांस्कृतिक और प्रशासनिक राजधानी भी है। यहाँ विभिन्न परंपराएँ इसे सांस्कृतिक विविधता का केंद्र बनाती हैं। यह क्षेत्र खासी, गारो और जयंतिया जनजातियों की परंपराओं का संगम है। इसके अतिरिक्त, शिलॉन्ग अपने शैक्षणिक संस्थानों, म्यूजिक कंसर्ट्स और फेस्टिवल्स के कारण भी चर्चित है। यहाँ का वार्षिक शिलॉन्ग आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल विश्व प्रसिद्ध है, जिसमें संगीत, नृत्य और कला को देखने लाखों पर्यटक आते है।

 

दार्जिलिंग घूमने की जगह 6 खूबसूरत पर्यटन स्थल

शिलॉन्ग में 10 महत्वपूर्ण घूमने की जगहें

10 Beautiful Shillong Tourist Place In Hindi 
10 Beautiful Shillong Tourist Place In Hindi

शिलॉन्ग अपनी खूबसूरत वादियों, सुन्दर पहाड़ियों, झीलों और सांस्कृतिक धरोहरों ओर प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रसिद्ध टुरिस्ट प्लेस है। शिलॉन्ग मे घूमने के लिए बहुत सारे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, यहाँ की जलवायु और प्राकृतिक सौंदर्य इसे भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं। शिलॉन्ग में कई दर्शनीय स्थल हैं, जो हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इस आर्टिकल मे हम आप के लिए शिलॉन्ग के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी विस्तार से साझा कर रहे है।

शिलांग पीक – Shillong peak Shillong Tourist Place In Hindi

शिलोंग पीक शिलोंग की सबसे ऊँची चोटी है। ये शहर से 10 किलोमीटर दूर है। जिसकी उचाई समुंद्र तल से 1970 मीटर है । इस चोटी से आप शिलोंग शहर का पूरा सुन्दर द्रश्य देख सकते है। शिलोंग पीक से शहर की सुंदरता और प्राकृतिक परिदृश्य मे पर्यटकों की दिलचस्पी नजर आती है। इस लिए साल भर देश विदेश से लाखो पर्यटक यहाँ पहुचते है। शिलोंग पीक का शांत वातावरण और हरियाली पर्यटकों को शांति और सुकून का अनुभव कराती है। शिलॉन्ग पीक को शाम के समय और भी खूबसूरत हो जाता है, जब सूर्यास्त के बाद शहर रोशनी से चमक उठता है।

उमियम झील Umiam Lake Shillong Tourist Place In Hindi

शिलॉन्ग से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित उमियम झील, जिसे ‘बड़ा पानी’ भी कहा जाता है, यह एक विशाल और खूबसूरत झील है। यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। उमियम झील के चारों ओर हरियाली और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यटक यहाँ बोटिंग, कयाकिंग और फिशिंग जैसी गतिविधियाँ का मज़ा ले सकते हैं। यह स्थान परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए मुख्य स्थान है।

एलिफेंट फॉल -Elephant Fall Shillong Tourist Place In Hindi

एलिफेंट फॉल शिलोग से 8 किमी दूर स्थित है। एलिफेंट फॉल शिलांग का एक पसिद्ध और खुबसूरत पर्यटक स्थल है। इस रास्ते के खूबसूरत द्रश्य आप को मनमोहित कर देंगे। एलिफेंट फॉल का पहाड़ हाथी के शारीर जेसा होने के कारन यहाँ का नाम एलिफेंट फॉल पड़ा। सन 1897 मेंआए भयानक भूकंप से इस चट्टान का कुछ हिसा भाग नष्ट हो गया था। यहा से बहते झरने साँझ के समय स्वर्ग सा दिखाई पड़ता है । ये द्र्स्य एक अलग दुनिया का अहसास करता है । एलिफेंट फॉल शिलांग की जैव विविधता का हॉट स्पॉट भी है। हरियाली की चादर ओढ़े पहाड़िया, बहते झरने की मधुर आवाज पर्यटकों का मन मोह लेती है ।

वार्ड्स लेक Ward’s Lake Shillong Tourist Place In Hindi

शिलॉन्ग के केंद्र में स्थित वार्ड्स लेक एक कृत्रिम झील है, जो अंग्रेजों के शासनकाल में बनाई गई थी। जिसे स्थानीय रूप से पोलक झील के नाम से जाना जाता है, यह झील सुंदर बगीचों से घिरी हुई है। इस झील मे नौका विहार का आनंद लिया जा सकता है। वार्ड्स लेक के चारों ओर चलने के लिए रास्ता भी बना हुआ है, जहाँ पर्यटक टहल सकते हैं और झील की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। इस झील का शांत वातावरण पर्यटकों को विश्राम का अनुभव कराता है।

शिमला के 8 टूरिस्ट प्लेस पर्यटकों को बेहद लुभाते हैं

चेरापूंजी-Cherrapunji Shillong Tourist Place In Hindi

Cherrapunji Shillong Tourist Place In Hindi
Cherrapunji Shillong Tourist Place In Hindi

चेरापुंजी शिलोंगसे 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान दुनिया भर में मशहूर टुरिस्ट प्लेस है। देश विदेश से साल भर लाखो पर्यटक यहाँ आते है। चेरापूंजी में सबसे अधिक् बरसात होने की वजह से विश्व भर में प्रसिद्ध है। इस लिए ये जगह पर्यटकों बहुत पसंद आती है। यहाँ आसपास बहुत सारी देखने लायक सुदर जगह है। यहां कई गुफा भी हैं, जिनमें से कुछ कई किलोमीटर फेली हैं। और भारत का सबसे ऊँचा झरना नोहकालीकाई झरना चेरापूंजी में स्थित है। जिसकी ऊंचाई 334 मीटर है। जिसे पर्यटक जरूर देखने जाते हैं।

शिलॉन्ग गोल्फ कोर्स Golf Course Shillong Tourist Place In Hindi

शिलॉन्ग गोल्फ कोर्स भारत के सबसे पुराने गोल्फ कोर्सों में से एक है और इसे ‘ग्लेनईगल ऑफ ईस्ट’ के नाम से भी जाना जाता है। हरे-भरे मैदानों और घने पेड़ों से घिरा हुआ यह गोल्फ कोर्स समुद्र तल से 5200 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। इसका प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत गोल्फ कोर्सों में से एक बनाते हैं। यहाँ पर्यटक गोल्फ खेलने के अलावा ताजगी भरी हवा और हरे-भरे वातावरण के पर्यटकों मे काफी लोकप्रिय हैं।

लेडी हाइड्री पार्क Lady Hydari Park Shillong Tourist Place In Hindi

लेडी हाइड्री पार्क शिलॉन्ग का एक प्रमुख बोटैनिकल गार्डन है, जिसका नाम असम के गवर्नर की पत्नी के नाम पर रखा गया है। यह पार्क रंग-बिरंगे फूलों, देवदार के वृक्षों और सुंदर बगीचों के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहा पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूले और एक छोटा सा चिड़ियाघर भी है। यह स्थान परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए एक आदर्श स्थल है, जहाँ पर्यटक प्रकृति के सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं।

स्वीट फॉल्स Sweet Falls Shillong Tourist Place In Hindi

स्वीट फॉल्स शिलांग के सबसे आकर्षक झरनों में से एक है। यह शिलांग शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। इसे आम तौर पर दुनिया का सबसे खूबसूरत लेकिन जानलेवा झरना कहा जाता है, इस झरने की ऊंचाई 96 मीटर है। झरने तक जाने वाला रास्ता काफी खतरनाक है, निरंतर पानी गिरने से रास्ते के पत्थर चिकने और चिपचिपे रहते है, जिसके कारण यहा कई बार दूर्गटना सामने आई हैं। यह झरना पेड़ों और वनस्पतियों से घिरा एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है जहा पक्षियों की चहचहाहट की मधुर आवाज पर्यटकों का मन मोह लेती है। झरने के पासर एक छोटा चिड़ियाघर भी है।

पोलिस बाजार Police Bazaar Shillong Tourist Place In Hindi

पोलिस बाजार शिलॉन्ग का प्रमुख शॉपिंग स्थल है। इस बाजार मे यहाँ की संस्कृति और जनजातीय हस्तशिल्प की झलक दिखाई देती है। यहाँ से आप स्थानीय हस्तशिल्प, वेशभूषा, आभूषण और स्मारिका वस्त्र खरीद सकते हैं। पोलिस बाजार में अनेक दुकानें, रेस्तरां और होटल हैं, जहाँ से आप शिलॉन्ग के पारंपरिक और आधुनिक स्वादों का आनंद ले सकते हैं। यह बाजार स्थानीय लोगों के साथ बातचीत और उनकी संस्कृति को समझने के लिए भी बेहतरीन जगह है।

मावलिननोंग विलेज Mawlynnong Village Shillong Tourist Place In Hindi

मावलिननोंग गाँव, जिसे ‘एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव’ कहा जाता है, यह मावलिननोंग गाँव शिलॉन्ग से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ के लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति बहुत जागरूक हैं, जिसकी झलक यहा साफ दिखाई देती है। यहा हर घर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। गाँव की सुंदरता और स्वच्छता इसे अनोखा ओर लोकप्रिय स्थान बनाती है। यहाँ पर्यटक विभिन्न आदिवासी परंपराओं और रहन-सहन का अनुभव कर सकते हैं। यहाँ स्थित ‘लिविंग रूट ब्रिज’ भी प्रमुख आकर्षण है, जो पेड़ की जड़ों से बना हुआ एक प्राकृतिक पुल है।

शिलॉन्ग जाने का सही समय – Best time to visit Shillong

शिलॉन्ग एक पहाड़ी छेत्र है इस लिए यहा का वातावरण वर्ष भर सुहाना रहता है। जिसके कारण आप साल भर मे कभी शिलॉन्ग की यात्रा कर सकते है, लेकिन यहाँ घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का माना जाता है। इस समय तापमान लगभग 15 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जो शिलॉन्ग घूमने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। मानसून के मौसम में, जून से सितंबर के बीच, यहाँ भारी वर्षा होती है, जिससे ट्रेकिंग और अन्य गतिविधियाँ बंद कर डी जाती हैं। गर्मियों में भी यहाँ का मॉसम सुहाना रहता है, इसलिए आप किसी भी मौसम में यहाँ आ सकते हैं।

शिलॉन्ग कैसे जाएं? How to reach Shillong?

शिलॉन्ग पहुँचने के लिए कई आप के पास कई विकल्प हैं, जेसे हवाई जहाज, ट्रेन , बस आप अपनी आवस्कता अनुसार जा सकते है। शिलॉन्ग का निकटतम हवाई अड्डा ‘उमरोई हवाई अड्डा’ है, जो शिलॉन्ग से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है। हालाँकि, यह एयरपोर्ट छोटे विमानों के लिए ही सुविधाजनक है, इसलिए अधिकतर पर्यटक गुवाहाटी एयरपोर्ट (असम) से यात्रा करना पसंद करते हैं, जो शिलॉन्ग से लगभग 100 किलोमीटर दूर है। शिलॉन्ग का निकटतम रेलवे स्टेशन गुवाहाटी है, जो शिलॉन्ग से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है। गुवाहाटी से शिलॉन्ग के लिए के बस या texi से शिलॉन्ग जा सकते है।

tourword

My Name is Sunil Saini and I live in Jaipur. I am very Fond of Traveling And Seeing New Places. That's why I Started Blogging in 2018

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now